" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों का प्राधिकरण की वादा खिलाफी से दिखाआक्रोश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
रबूपुरा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रभावित गांवों में विस्थापन प्रक्रिया को लेकर यमुना प्राधिकरण की वादा खिलाफी से स्थानीय किसानों में आक्रोश पनप रहा है। इसी के चलते शनिवार को गांव नगला भटौना  में राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान पंचायत का आयोजन किया गया और इस दौरान चेतावनी दी गई की प्रशासन विस्थापन के लिए किसानों से किए गए वादे से मुकरते हैं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी  इकपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के विस्थापन के लिए किसानों को विकसित भूमि दिए जाने का वायदा किया गया था। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान में मूलभूत सुविधाओं भी दिए जाने का वायदा किया गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण में अपना वायदा पूरा नहीं किया। तथा विकसित भूमि बिना आवंटन किये ही कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर प्रशासन द्वारा अपने वायदे को पूरा नहीं किया जाता है तो महापंचायत का आयोजन कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पंचायत के दौरान शाहिद मंजूर, अमरपाल सिंह, सत्येंद्र कैप्टन, उदयवीर सिंह, बृजपाल सिंह, विपिन सिंह, जगबीर सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>