" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCRDelhi..

बेहतर और सफल परिणाम के लिए हमें अपने लक्ष्यों को पहचानने और समझने की जरूरत- गौरव भगत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बिजनेस कोच और सलाहकार गौरव भगत द्वारा कॉरपोरेट्स, स्टार्ट-अप्स और व्यक्ति विशेष को वर्कशॉप में किया प्रोत्साहित
नई दिल्ली। प्रमुख बिक्री प्रशिक्षण और व्यावसायिक परामर्श अकादमी में से एक, ‘गौरव भगत अकादमी’ ने आज क्राउन प्लाजा, ओखला में एक दिवसीय कार्यशाला “RULE- 2022” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यशाला पिछले साल की समीक्षा, आने वाले साल के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और 2022 को मजबूत बनाने के लिए योजना तैयार पर केंद्रित थी।
बिक्री प्रशिक्षण और व्यवसाय परामर्श उद्योग पर राज करने वाली , गौरव भगत अकादमी उन प्रमुख अकादमियों में से एक है जो कंपनियों और कामकाजी पेशेवरों को उनके व्यावसायिक चुनौतियों और बाधाओं को दूर करने में मदद करने के उद्देश्य से काम करती है। यह कार्यशाला ग्रांट कार्डोन और बीजे फॉग के सहयोग से गौरव द्वारा विकसित तकनीकों का उपयोग करके कंपनियों, उद्यमियों और कामकाजी पेशेवरों की मदद करने के लिए थी। महामारी ने भावनात्मक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत तकलीफ दी है। और अब, जब लॉकडाउन के बाद स्थिति वापस सामान्य हो रही हैं तो भी सेल्स और उद्योग को फिर से पहले की तरह ठोस बनाने के लिए एक योजना या रोड मैप की आवश्यकता है। इस कार्यशाला ने प्रतिभागियों को उनके लक्ष्यों, उसे लेकर उठे सवालों और महामारी के बाद के सालों में एक स्थिर और मजबूत करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। ‘RULE 2022’ को आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की मदद करने, मार्गदर्शन करने और उन्हें परामर्श देने के लिए किया गया था। गौरव भगत अकादमी के संस्थापक गौरव भगत ने कहा,“हम सभी ने महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण अठारह महीने देखे हैं। यह समय फिर से उठकर मजबूती से खड़े होने और आने वाले साल में कड़ी मेहनत करने का है। एक बेहतर और सफल परिणाम के लिए हमें अपने लक्ष्यों को पहचानने और समझने की जरूरत है और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक योजना को लागू करने की आवश्यकता है। “RULE- 2022” ने प्रतिभागियों को ऐसा करने के लिए योजना प्रदान की।”इस आयोजन में बिजनेस से जुड़े लोगों, उद्यमी, स्वरोजगार, कामकाजी पेशेवर, बिजनेस, मार्किटर्स और सेल्स प्रोफेशनल्स समेत ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन उद्यमियों, बड़े कॉरपोरेट्स और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक उपयोगी प्रशिक्षण साबित हुआ है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>