" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी एमबीए में फ्रेशर्स पार्टी “अभिनन्दन -2K21” प्रतिभागियों ने मचाया धमाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एमबीए बैच 2021-2023 और इंटीग्रेटेड एमबीए बैच 2021-2026 का स्वागत करने के लिए जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में फ्रेशर्स वेलकम समारोह “अभिनन्दन -2K21” का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुरू होने से पहले माता सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता एवं वाईस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने नए स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि जिस जगह पर स्टूडेंट्स को अपनी संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी दी जाती है वहां पर स्टूडेंट्स का हर तरह से विकास होता है। डायरेक्टर जीएनआईओटी एमबीए डॉ. सविता मोहन ने कहा कि फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए सभी छात्रों का अपने सीनियर छात्रों, शिक्षकों से तालमेल बढ़ाना, आपस मे घुलना मिलना एवं अपनेपन की स्थापना करना होता है ,जब सीनियर और जूनियर एक साथ काम करते हैं, तो वे एक शानदार टीम बना सकते हैं।

सीईओ जिम्स स्वदेश कुमार सिंह ने सभी नवागंतुक छात्रों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा फैशन शो, ग्रुप डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक, जस्ट ए मिनट फन एवं एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सभी नए और पुराने छात्रों ने परिचय के माध्यम से एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल, भाई-चारा और स्नेह का परिचय दिया है जो बेजोड़ है।

जीएनआईओटी एमबीए से मिस्टर फ्रेशर अभिषेक मैथानी एवं आस्था को मिस फ्रेशर के ख़िताब से नवाजा गया। इंटीग्रेटेड एमबीए से गौरव को मिस्टर फ्रेशर एवं भारती को मिस फ्रेशर का अवार्ड दिया गया, अंत में एमबीए से रितिका त्यागी को आज के प्रोग्राम का “शो स्टेलर” घोषित किया गया। इस अवसर पर मेंबर मैनेजमेंट जे.एस. रावल, डॉ. धीरज गुप्ता, डायरेक्टर जी.एन.आइ.ओ.टी इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट एवं डॉ. दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>