ग्रेटर नोएडा। नवीन छात्रों के स्वागत के अतिरिक्त छात्रों में अपने कला की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ मैत्री भाव विकसित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च में पीजीडीएम 2021-23 बैच के छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी फ्रेशर्स ने आत्मविश्वास के साथ अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एकल एवं समूह नृत्य के साथ संगीत एवं सुनहरे कालातीत गीतों का सभी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इसके अतिरिक्त फैशन शों में सभी भागीदार छात्रों ने अपना अद्भुत प्रदर्शन किया। इस आयोजन के जजों में पूर्व मिस्टर इण्डिया आदित्य गिरी और पूर्व मिस इण्डिया श्वेता श्रीवास्तव थे। फैशन शो के फाइनलिस्टों द्वारा जजों के सवालों का विवेकपूर्ण जवाब देना अद्भुत रहा।
मिस्टर एवं मिस इण्डिया क्रमशः अमन सिंह एवं खुशबू सिंह को घोषित किया गया। बेस्ट इण्टरव्यू के विजेता रहे सार्थक बंसल एवं सर्वश्रेष्ठ संचार में प्रियम्बदा को विजेता घोषित किया गया। चाणक्य एवं दशरथ मांझी अवार्ड क्रमशः संजुती एवं आदर्श राघव को प्रदान किया गया।
लगभग 5 घण्टों के आयोजन का छात्रों ने भूरपूर आनन्द लिया एवं डीजे तेजस के विभिन्न फुट टैपिंग नंबरों के अद्भुत
पार्टी के अंत में संस्थान की निदेशिका डॉ. सपना राकेश ने कहा कि यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली शाम थी, जो डीजे तेजस के साथ समाप्त हुई। डॉ. राकेश ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने चहुमुखी व्यक्तित्व के विकास हेतु ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नवीन छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…