" data-ad-slot="">

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘‘रू-बा-रू 2021‘‘ का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा की सांस्कृतिक समिति ने 17 दिसम्ंबर, 2021 को नये छात्रों के स्वागत के लिये फ्रेशर पार्टी ‘‘रू-बा-रू 2021‘‘ का आयोजन बडे धूमधाम से मनाया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. संजय यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। डॉ. मयंक गर्ग ने इस तरह के आयोजन पर प्रकाश डाला कि जूनियर और सीनियर के बीच संबंधो को मजबूत किया जाये। उनका भाषण कई छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी था जो बहुत अधिक ऊर्जावान तथा प्रबुद्ध था।

इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, एकल नृत्य, एकल गायन, कविता पाठ, भाषण और फैशन शो युगल गायन आदि विभिन्न प्रतियोगताओं में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रर्दशन किया तथा सभी का मन मोह लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जजो द्वारा गहन और सावधानीपूर्वक निर्णय के साथ बी टेक मे मि. एवं मिस. फ्रेशर मि. निखिल मौर्या और मिस. निहारिका शिवहरे तथा एमबीए मि. एवं मिस. फ्रेशर मि. श्रेष्ठ शार्मा और मिस. सबिहा शाहाना घोषित किये गये। आईटीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा ने सभी प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं दी और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिये बधाईं दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>