ग्रेटर नोएडा। एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) ने गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा को नवाचार श्रेणी में 5 स्टार में से 4 स्टार की महत्वपूर्ण रेटिंग प्रदान की है। एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त समिति के द्वारा गलगोटियाज विश्वविद्यालय की इनोवेशन काउन्सिल 2020-21 का मूल्यांकन किया गया। वार्षिक इनोवेशन और शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर संस्थान को 5 में से 4 स्टार की रेटिंग मिली है। यह मूल्यांकन एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के द्वारा देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। अच्छी स्टार रेटिंग पाने के लिए किसी भी संस्थान को अनेक मानकों पर पूर्ण रूप से खरा उतरना पड़ता है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति बजाज ने विश्विद्यालय की इनोवेशन काउन्सिल के अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि 5 स्टार में से 4 स्टार की रेटिंग मिलना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया व सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…