" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में टेक्नोलॉजी करियर और इंडस्ट्री-रेडी ट्रेनिंग पर विशेष सत्र आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU), ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी करियर एवं इंडस्ट्री-रेडीनेस पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “टेक्नोलॉजी में करियर के अवसर” तथा “6-सप्ताह का इंडस्ट्री-रेडी समर ट्रेनिंग प्रोग्राम” विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों, उद्योग की अपेक्षाओं और व्यावहारिक कौशल विकास से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अमित सहगल, निदेशक, शारदा लॉन्चपैड फेडरेशन, शारदा यूनिवर्सिटी के प्रेरक व्याख्यान से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी परिदृश्य और उभरते करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सहगल ने विशेष रूप से रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स एवं IoT, PLC, SCADA एवं इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) टेक्नोलॉजी, उद्यमिता तथा इनोवेशन-ड्रिवन इंडस्ट्रीज में बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नवाचार, उद्यमशीलता और भविष्य उन्मुख कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात  आर. के. सिंह, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), Aescom Technology Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को “6-सप्ताह के इंडस्ट्री-रेडी समर ट्रेनिंग प्रोग्राम” की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमिक शिक्षा और उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड टेक्निकल कोचिंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रमुख क्षेत्रों में रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स एवं IoT, PLC, SCADA, EV टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंडस्ट्री 4.0, CAD, 3D प्रिंटिंग तथा प्रोडक्ट डिज़ाइन शामिल हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, उद्योग अनुभव और भविष्य के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे उद्योग-शिक्षा सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की डीन डॉ. कीर्ति पाल सहित डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. एम. ए. अंसारी, डॉ. निधि सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. हरीश चंद ठाकुर, रवि कुमार कश्यप,  शिव सागर,  ज्योति सिंह, श्रीमति पूर्णिमा,  नेहा मिश्रा, रोहित पटेल एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>