" data-ad-slot="">

जॉब सीकर बनने की बजाय जॉब क्रिएटर बने-बी.एल. गुप्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जीएन ग्रुप एमबीए के फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
-अर्धवार्षिक न्यूज़ लेटर जीएन टाइम्स के प्रथम अंक का हुआ विमोचन

ग्रेटर नोएडा। जी.एन. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स ग्रेटर नोएडा में एमबीए के सीनियर छात्रों द्वारा सत्र 2020-21 में दाखिल हुए नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी “तरंग 2020” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चैयरमेन बी.एल.गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. पंकज कुमार ने 2020-21 में दाखिल हुए नए छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लघु उद्द्योग भारती के अध्यक्ष के.पी. सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को उद्योग खोलने के लिए तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर बहुत से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में मिस्टर फ्रेशर निखिल तोमर एवं मिस फ्रेशर निहारिका पांडेय को चुना गया। ग्रुप चेयरमैन बी. एल. गुप्ता ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को जॉब सीकर बनने की बजाय जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के अर्धवार्षिक न्यूज़ लेटर जीएन टाइम्स के प्रथम अंक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार,निदेशक ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में सार्वभौमिक विकास होता है। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. कल्पना सिंह डॉ. रुचि जैन, प्रो. हरेंद्र नागर, प्रो. दीपशिखा शर्मा, प्रो. विकास नेहरा, प्रो. शैली भाटिया, विक्रांत चौधरी व अन्य शिक्षक व शिक्षिका भी उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>