ग्रेटर नोएडा,30 जनवरी। जीएनआईओटी प्रबंध एवं शिक्षण संस्थान में ओजस उद्यमिता पर अटल इंक्यूबेशन सेंटर बिमटेक के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्टी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। आरम्भ में संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं युवा उद्यमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आभा ऋषि मुख्य कार्यकारी अधिकारी अटल इंक्यूबेशन सेंटर बिमटेक ने उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण पर जोर देते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
युवा उद्यमी टे चस्का के संस्थापक अमन भोस्कर, विमिटिस के संस्थापक कुणाल सोनी, बायोटिकस्मार्ट की संस्थापिका अदृजा पात्रा, एनर्जीनी के संस्थापक आकाश सिंह तथा यूनिको के संस्थापक अंकित त्रिपाठी ने अपने उद्यम यात्रा के बारे में बताते हुए समाज के विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु नए उत्पादों की महत्ता को बताया। सभी युवा उद्यमियों ने समाज के उपलब्ध अवसर तथा चुनौतियों को बताते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर मयंक पाण्डेय ने उद्यमिता को रोजगार के अवसर के रूप में बताते हुए सभी अतिथियों तथा युवा उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. रूचि रायत एवं प्रोफेसर प्रदीप वर्मा सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…