" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान-स्टैंडअलोन” का मिला सम्मान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को वर्ष 2026 में आयोजित एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स में “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान-स्टैंडअलोन” से अलंकृत किया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में सम्मिलित रहा, जिसने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया। यह सम्मान उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है जो शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियों, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, सशक्त नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इन सभी मानकों पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है।

यह गौरवपूर्ण सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि संस्थान की उस दीर्घकालिक दृष्टि और समर्पण का प्रतीक है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप, कौशल-आधारित और भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस ऐतिहासिक क्षण में नैक ए प्लस एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ धीरज गुप्ता ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे जीएनआईओटी ग्रुप परिवार की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार, उद्योग संलग्नता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी दोहराया कि संस्थान आने वाले समय में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा। यह सम्मान संस्थान के समर्पित शिक्षकों, कर्मठ कर्मचारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और सशक्त पूर्व छात्र समुदाय को समर्पित है, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>