ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू, 6सी) में अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह “करवां 2K26” का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता , प्रबंधन सदस्य साक्षी गुप्ता एवं नेहा गुप्ता तथा संस्थान निदेशक डॉ. सोमेंद्र शुक्ला ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर हर्ष राज (विधायक जी) उपस्थित रहे। उनकी प्रेरक बातों और विद्यार्थियों के साथ संवाद ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में वेदांत को मिस्टर फ्रेशर तथा श्रेया भट्टाचार्य को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। साक्षी कोंटाला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार ऑफ द इवेंट चुना गया, वहीं बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब साक्षी एवं हुमाक्ष को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू, 6सी) विद्यार्थियों के लिए सदैव परिवार की तरह रहेगा और वे अपने भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। समारोह का समापन भावुक पलों के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को संजोते हुए एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…