" data-ad-slot="">

एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो में वार्षिक  खेलोत्सव एवं सांस्कृतिक दिवस जंगल सफारी का भव्य आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के सुरम्य परिसर में  कोलॉ क्रेम वार्षिक  खेलोत्सव एवं सांस्कृतिक दिवस जंगल सफारी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी.के. शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की अविरल श्रृंखला प्रारंभ हुई। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि शर्मा का गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के द्वारा स्वागत एवं वंदन किया गया, इस अवसर पर अपने  उदगार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि  ने कहा कहा कि बच्चे वास्तव में सच्चाई एवं ईश्वर के अतिप्रिय होते हैं अतएवं इनकी देखरेख पठन-पाठन उच्च संस्कार युक्त करना अभिभावकों एवं विद्यालय का प्रथम दायित्व होता है, ताकि छात्र भविष्य में परिवार समाज एवं देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व का सम्यक निर्वहन कर सकें। जानवरों की वेशभूषा में सुसज्जित  नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत एनिमल डांस दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावकों को अचंभित ही कर दिया तो उनके द्वारा विविध वाद्य यंत्रों पर चलती उनकी नन्हीं उंगलियों की धुनों से सबको मंत्र मुग्ध एवं थिरकने के लिए विवश कर दिया। उत्सव की इस अनुपम बेला में प्राचार्या प्रीति शर्मा ने छात्रों के लिए वर्ष भर कराए गए शैक्षिक क्रिया कलापों एवं खेल तथा पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं हेतु किए गए प्रयासों का क्रमिक वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया गया। नन्हें बच्चों के समूह गायन को सुनकर उपस्थित जन समूह अनाया सही गुनगुना ने हेतु विवश हो गया।

मयूर नृत्य की अनुपम प्रस्तुति से जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत हो उठा। नौनिहालों के लिए जंगली जानवरों से संबंधित विविध दौड़ प्रतियोगिताओं हनी वीरेस, टाइगररेस, वनीरेस, पांडारेस, मंकी रेस का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को संस्थान समूह के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा एवं श्रुति शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अनंतिम प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले में समस्त छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुति ने अभिभावकों के दिलों में अविस्मरणीय छाप छोड़ गई। कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य जयवीर डागर द्वारा अतिथियों अभिभावकों कार्यक्रम सहयोगियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किए। कार्यक्रम की इस मधुर बेला में आशा शर्मा,वैभव शर्मा चारू शर्मा शैक्षिक सलाहकार एस.पी.सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>