" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेनो नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के ग्रांड फ़िनाले का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सात विजेता टीमों को मिला एक- एक रुपये लाख का पुरस्कार।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया प्रतिभागी  टीमों को संबोधित।

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के ग्रांड फ़िनाले का सफलतापूर्वक समापन 26 अगस्त 2022 को हुआ तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  विदित हो कि स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन का उद्घाटन 25 अगस्त 2022 को एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर किया गया था। इस प्रतियोगिता में में नोडल सेंटर पर 27 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें 160 प्रतिभागी उपस्थित रहे। एनआईईटी नोडल सेंटर पर जिन प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए प्रतिभागी स्पर्धा कर रहे थे वह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कोल इंडिया लिमिटेड तथा गेल इंडिया लिमिटेड के द्वारा प्रस्तुत किए गए थे। इस अवसर पर एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ, नीमा अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पंकज गुप्ता-सीईओ एवं को फाउंडर-गल्फ इस्लामिक इन्वेस्टमेंट यूएई तथा एनआईईटी के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट  रमन बत्रा अतिथि के रूप में, एमआईसी स्पोक प्रफुल्ल निकम, गेल इंडिया लिमिटेड के मुख्य-महाप्रबंधक सुशील कुमार, एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम कापसे, एनआईईटी नोडल सेंटर स्पोक डॉ. प्रवीण पचौरी, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, प्रतिभागी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ तथा संस्थान के निदेशक डॉ. विनोद कापसे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। विदित हो कि इसी आयोजन में स्मार्ट इंडिया हैकाथान (जूनियर) की प्रतिभागी टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रांड फ़िनाले के पहले दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी टीमों को नोडल सेंटर पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया और देश की युवाशक्ति की हौसला अफजाई की। एनआईईटी के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने कहा कि, किसी भी प्रतियोगतिता में हार जीत तो लगी ही रहती है, लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पूरे मनोयोग से उसमे हिस्सा लें और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्मार्ट इंडिया हैकाथान (जूनियर) की प्रतिभागी टीमों का भी उत्साहवर्धन किया।

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रांड फ़िनाले में जिन सात प्रतिभागी टीमों को विजेता घोषित किया गया उनमे एसएमआर2- माउंट जिओन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालजी, टोटल रेकोन-एनआईटी तिरुचिरापल्ली, पेर्फ़ेक्टेनश्लग-के जी सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालजी मुंबई, इमर्सिव ब्रेन्स-आईआईटी दिल्ली, रोड टेकीज़-बीएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी बैंगलोर, हेक्सक्वाड जीसीईटी-गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी जम्मू, जीडीईसी मेकाथ्रोन-जीआईडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज नवसारी शामिल रहीं। इन सभी विजेता टीमों को 1 लाख प्रत्येक टीम, पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र वितरित किये गए। विजेताओं की घोषणा करते हुये एमआईसी स्पोक प्रफुल्ल निकम ने कहा कि, “सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी लगन और मेहनत से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने एनआईईटी नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रांड फ़िनाले का सफल एवं कुशलतापूर्वक आयोजन करने के लिए एनआईईटी प्रबंधन तथा आयोजन समिति के सदस्यों के योगदान की प्रसंशा एवं सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में एनआईईटी नोडल सेंटर स्पोक डॉ प्रवीण पचौरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मयंक दीप खरे, हर्ष अवस्थी, कनिका जिंदल, अंशु कुमार, अदिति मट्टू, विमल चन्द्र पडालिया मनीष कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>