" data-ad-slot="">

समसारा स्कूल में सामाजिक विज्ञान कार्यशाला का भव्य उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि लाने व देखकर सीखने की बात के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए स्कूल में सामाजिक विज्ञान की भव्य कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आई.पी.एस. ऑफिसर लव कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस कार्यशाला में ऐतिहासिक जानकारियों को बड़ी ही बखूबी से दर्शाया गया है। कला व हस्तशिल्प कला, बांस से बनी वस्तुएं, भिन्न धातुओं से बने सामान, कश्मीरी वर्क आदि को प्रदर्शित किया गया। अलग-अलग राज्यों की साड़ियां जैसे बनारसी, चंदेरी सिल्क, बांधनी, कोटा डोरिया,फुलकारी,मैसूर सिल्क,पटोला कांजीवरम और दुपट्टे आदि शामिल थे। कक्ष में मौजूद प्रत्येक दीवार अपने इतिहास की कहानी को अपनी जुबानी बयां कर रही थी। कोविड वॉल, वर्ल्ड वार वॉल, स्वतंत्रता से जुड़ी जानकारी को बड़े ही रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। इस कार्यशाला के निर्माण में अध्यापकों और बच्चों का परिश्रम उजागर हो रहा था। अलग-अलग राज्यों की कला व संस्कृति के अद्भुत नमूने प्रस्तुत किये गए। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षिकों के अटूट परिश्रम की प्रशंसा की और भविष्य में इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी के अथक परिश्रम की प्रशंसा की और मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। स्कूल प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन रॉय ने सभी को धन्यवाद दिया और सभी की मेहनत और कार्य को सराहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

14 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

14 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>