" data-ad-slot="">

शारदा विवि में ग्रीन बौद्धिक सम्पदा व पर्यावरण चुनौती पर सेमिनार का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 फरवरी। शारदा विश्वविद्यालय में ग्रीन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और क्लाइमेटचेंज की चुनौतियों पर आनलाइन इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें हवाई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस विल्सन और दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस प्रतिमा एम सिंह ने आज की चुनौतियों पर चर्चा की और इस संकट से पार पाने के तरीके पर विद्वानों की राय जानी। सेमिनार में 150 से ज्यादा स्कॉलर और टीचर्स ने भाग लिया। स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित सेमिनार में चर्चा हुई कि कैसे वैश्विक गांव हर तरह की आपदाओं से पीड़ित है। जैसे कि जलवायु परिवर्तन, भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट आदि। ऐसे वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए समुदायों, देशों और दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर यूएसए के हवाई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस विल्सन ने कहा कि पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास को अलग कर बात नहीं की जा सकती है। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने और कुछ मामलों में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले की तारीफ की। दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने शौचालय में पानी की ज्यादा खपत पर कहा कि इस पर काम करने की जरूरत है ताकि जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी का इस्तेमाल हो सके। उन्होंने पेटेंट कानून पर भी अपनी राय रखी। इसके बाद दूसरे सत्र में एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा कि हम वैश्विक पर्यावरण और मानव जाति के भविष्य के बारे में चिंता करते हुए एक आशापूर्ण भविष्य और सतत विकास के लिए वैश्विक समुदाय के साथ संवाद कर रहे हैं। स्कूल ऑफ लऑ के डीन प्रो. प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कार्यक्रम में 150 से ज्यादा शोध पत्र आए। इनमें से कुछ को सामने रखा गया। इस मौके पर प्रो लिपिका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन कर अतिथियों का आभार जताया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>