" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

एनसीसी थल सेना प्रीपेरेशन कैंप में ग्रुप कमाडर ब्रिगेडियर नीलेस भनोट ने कैंप का किया निरीक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,23 जुलाई। गलगोटिया विश्वविद्यालय के परिसर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी थल सेना प्रीपेरेशन कैंप सीऐटीसी 131 में आज ग्रुप हैड क्वार्टर ग़ाज़ियाबाद के ग्रुप कमान्डर ब्रिगेडियर नीलेस भनोट (सेना मैडल) और ब्रिगेडियर शलभ सोनल कैंप का निरिक्षण करने पहुँचे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ब्रिगेडियर नीलेश भनोट सेना मैडल ने सभी बैस्ट कैडेटस से वन टू वन इनट्रैक्शन किया। कैडेटस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने बहुत कठिन परिश्रम किया है। आगे जीवन में भी आपने सदैव ईमानदारी और कडी मेहनत से ही आगे बढना है। इन्टर बटालियन थल सेना कैंप कम्पटीशनआयोजित किया गया था जिसका आज पुरस्कार वितरण समारोह भी किया गया।
जिसमें युपी 74वीं एन सी सी बटालियन को प्रथम, यूपी ३६वीं एन सी सी बटालियन को द्वितीय और यूपी ४०वीं एन सी सी बटालियन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। और अलग अलग क्षेत्र में कैडेटस को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मैडल से सम्मानित किया गया। जिसमें मैप रीडिंग में गलगोटीया विश्विद्यालय के कैडेट पिन्टु प्रथम स्थान पर और फ़ायरिंग में गलगोटिया के ही राज मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।

गलगोटिया विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने कैडेटस को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।डायरेक्टर डा० बृजेश सिंह ने अपने वक्तव्य मे कहा कि जीवन में आगे बढने के लिये दूर-दृष्टि, पक्का इरादा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का होना बहुत ज़रूरी है।
दस बटालियनों के इस कैंप में कैंप कमान्डैंट कर्नल विक्रम मेहता, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल विनोद छौंकर (सेना मैडल) कैम्प सूबेदार मेजर निर्मल सिंह के संरक्षण में एनसीसी कैडेटस को कठोर अनुशासन के दायरे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह में गलगोटिया विश्वविद्यालय के एन सी सी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा, प्रशासनिक अधिकारी अशीष मिश्रा और पॉलिटैक्निक से भगवत प्रशाद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>