रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद हटाये गए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी

Health center in-charge removed after audio of demanding bribe went viral

रबूपुरा। आशाओं के धरना प्रदर्शन में हंगामा व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का सीएमओ के नाम पर 20 हजार रुपए मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जेवर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 पवन को हटा कर उनके स्थान पर नए प्रभारी की तैनाती की गई है। जिसके बाद मामला शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है एवं मांग पूरी होने पर ही किया जाएगा। उधर सूत्रों की मानें तो धरनारत तत्कालीन प्रभारी पवन कुमार के तबादले से संतुष्ट नहीं हैं। आरोप है ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कई दिन से आशा कार्यकर्ता अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही हैं जिसमे किसान एकता संघ ने उनका समर्थन किया है तथा शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पवन कुमार व किसान एकता संघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा आशा के साथ अभद्रता करने पर मामले को रफा-दफा करने के लिए सीएमओ के नाम पर 20 हजार रुपए मांगने का ऑडियो सामने आया था। दावा किया जा रहा है कि तत्कालीन प्रभारी की कारगुजारियों का खुलासा होने पर उन्हें हटा दिया गया है।

Spread the love