" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक संगोष्ठी “मंथन” का हुआ सफल आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित वार्षिक संगोष्ठी “मंथन” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय था “शिक्षा में अनुशासन एवं काउंसलिंग का छात्रों के व्यवहार व उनके शैक्षिक परिणाम पर प्रभाव”। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन एच.एस. बंसल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुशासन संरचना प्रदान करता है, काउंसलिंग सहयोग प्रदान करती है और नैतिकता उद्देश्य प्रदान करती है। उनके विचारों ने कार्यक्रम की दिशा और उद्देश्य को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया। इस अवसर पर ग्रुप के सचिव अनिल कुमार बंसल एवं संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने भी उपस्थित विद्वानों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

ग्रुप डायरेक्टर प्रो (डॉ)  सुधीर कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “अनुशासन शिक्षा का आधार है। बिना अनुशासन के ज्ञान अधूरा है, और बिना दिशा के प्रतिभा भटक जाती है।” उनके विचारों ने छात्रों के समग्र विकास में अनुशासन और मार्गदर्शन की भूमिका को रेखांकित किया। संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने अनुशासन और काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि संस्थानों में संतुलित अनुशासन और प्रभावी काउंसलिंग तंत्र छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी डेलीगेट्स को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन श्री नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी विभाग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो (डॉ) अमित सिंह, प्राचार्य, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा , प्राचार्या-एजुकेशन,    डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी, कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी और स्टाफ सदस्यों के साथ सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>