ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। जीडी गोयंका पब्लिकस्कूल, ग्रेटर नोएडा में नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं और मित्रों के साथ आनंद और खुशियों के प्रतीक लोहड़ी के त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग बिरंगी पंजाबी पोशाकों को पहनकर आए बच्चों ने ऑनलाइन लोहड़ी जलाकर व सुंदर-मुंदरिये गाकर पंजाब में होने का एहसास दिलाया। लोहड़ी के गीतों,कहानियों के साथ छात्रों ने अपने मित्रों के साथ पॉपकार्न पार्टी में मूंगफली, मक्का, रेबड़ी के मजे लिए और ढोल, नगाड़ों पर भांगड़ा नृत्य करकरजमकर धमाल मचाया। अध्यापिकाओं ने लोहड़ी की विशेषताएं बताते हुए बच्चों के साथ लोहड़ी से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ साँझा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु सहगल ने बताया कि यह पर्व एकता व भाईचारे का प्रतीक है तथा बच्चों की प्रशंसा करते हुए ,सभी को आने वाले नए साल और लोहड़ी की खुशी में बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…