ग्रेटर नोएडा,19 जनवरी। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल जीएनआईओटी, ग्रेनो ने उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम खेड़ी, ग्रेटर नोएडा में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। डॉ. अनुरंजन मिश्रा, डीन (आर एण्ड डी) और ग्राम प्रधान संगीता टौंगर ने लोगों से कोरोना महामारी से बचने के उपाय साझा किये। उन्होंने कहा कि कोरोना हटाने तक मास्क और सामाजिक दूरी आवश्यक है। दो मीटर की दूरी, मास्क है जरुरी। जीएनआईओटी संकाय सदस्यों द्वारा गांवों में सैनिटाइजर वितरित किये गए। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की टीम के साथ गांव से संबंधित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना, ताकि खेड़ी गांव की समस्याओं के समाधान और उसका क्रियान्वयन किया जा सके। ग्राम प्रधान संगीता टैंगर और ग्रामीणों ने सभी ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर के वितरण के लिए ग्रेटर नोएडा प्रौद्योगिकी संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता को धन्यवाद दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…