" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईबीए(इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन) उद्योग व नवाचार को ले जाएगा ऊंचाई पर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-आईबीए का उद्देश्य नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा, उद्योग की वृद्धि और विकास, उद्द्यमियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना
ग्रेटर नोएडा,31 दिसम्बर। आईबीए (इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन) के कोर सदस्यों की पहली बैठक साल के आखिरी दिन इकोटेक-तीन पर आयोजित की गई। आईबीए के प्रथम अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि हमारा उद्देश्य उद्योग की वृद्धि और विकास, उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान, उद्योग में नवाचार और अनुसंधान तथा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। हमारा लक्ष्य उद्योग को वैश्विक बनाना, उद्योग में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना, उद्योग की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना और उद्योगपतियों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देना है।

अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में इस कोर बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एसोसिएशन पारदर्शी रहेगी और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखेगी। आने वाले दिनों में एसोसिएशन कुछ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जैसे सदस्यता अभियान, गणतंत्र दिवस समारोह और आबीए का उद्घाटन समारोह (फरवरी-2025 के मध्य में) होगा।

आईबीए के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने इस बैठक में कुछ अच्छे बिंदु रखे, जैसे इस आईबीए का सुचारू संचालन, सदस्यता शुल्क को अंतिम रूप देना, तथा आने वाले दिनों में कार्यक्रमों के आयोजन की योजना आदि। बैठक में अमित उपाध्याय (अध्यक्ष), सुनील दत्त (महासचिव), राकेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), दर्शन शर्मा (संयुक्त सचिव), पूर्णेन्दु घोष (संयुक्त सचिव), पराग अग्रवाल (उपाध्यक्ष), डॉ. खुशबू सिंह (उपाध्यक्ष), सुधीर त्यागी (सचिव), अजय कुमार राना (उपाध्यक्ष ), एस. के. शर्मा (कार्यसमिति के सदस्य), नरेश चौहान (कार्यसमिति के सदस्य) तथा मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>