" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

IBM–लॉयड साझेदारी के 10 वर्ष पूरा होने पर तकनीक, नवाचार और उद्योग के साथ सक्रिय सहभागिता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। लॉयड बिज़नेस स्कूल में आईबीएम डे : टेक्नोवेट 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम IBM और लॉयड बिज़नेस स्कूल के बीच 10 वर्षों की सफल अकादमिक–उद्योग साझेदारी का प्रतीक रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बिज़नेस एनालिटिक्स (BA) एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उद्योग-उन्मुख, नवाचार-आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि तकनीक, नवाचार और उद्योग के साथ सक्रिय सहभागिता ही आज की प्रबंधन शिक्षा की वास्तविक शक्ति है। IBM–Lloyd साझेदारी इसका सशक्त उदाहरण है, जिसने विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। इसके पश्चात IBM प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। अमन बक्सी ने कहा कि लॉयड बिज़नेस स्कूल ने पिछले एक दशक में अकादमिक गुणवत्ता और उद्योग-प्रासंगिकता के उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं। राहुल बत्रा ने विद्यार्थियों की डेटा एवं एआई क्षमताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं को समझते हुए शिक्षा प्रदान कर रहा है। वहीं रोहित पवार ने कहा कि आईबीएम और लॉयड की साझेदारी विद्यार्थियों में समस्या-समाधान और नवाचार की सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर लॉयड बिज़नेस स्कूल को “IBM Career Education in India” के अंतर्गत “Best Institute Award” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक नवाचार तथा प्रभावी Lloyd–IBM अकादमिक–उद्योग इंटरफ़ेस के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान लॉयड बिज़नेस स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्योग के साथ मजबूत संबंधों का प्रमाण रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. रिपुदमन गौड़, डीन, लॉयड बिज़नेस स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि IBM जैसे वैश्विक तकनीकी अग्रणी के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करती है।

आईबीएम डे : टेक्नोवेट 2026 का यह आयोजन यह संदेश देकर संपन्न हुआ कि लॉयड बिज़नेस स्कूल और IBM की साझेदारी भविष्य में भी नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-प्रासंगिक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती रहेगी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>