ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने तीन दिवसीय आईईईई कांफ्रेंस आईसी 3 आई और एनुअल फेस्ट “औरा 2022” का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के दौरान समकालीन कंप्यूटिंग और सूचना विज्ञान का 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से 16 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी और समकालीन कंप्यूटिंग के भविष्य पर प्रकाश डालना है। इस अवसर पर उपरोक्त विषय पर अपने विचार और शोध साझा करने के लिए प्रतिष्ठित विद्वानों और शिक्षाविदों को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एरिस कम्युनिकेशन और आईओटी इंडिया के हेड डा ऋषि भटनागर रहे। कार्यक्रम के दौरान एमिटी विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा ने तीन संगठनों पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, तूरन विश्वविद्यालय और नव सृष्टि एनजीओ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया।
इस अवसर पर महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अजय राणा, इंडस्ट्री लीडर और प्रेसिडेंट एरिस कम्युनिकेशन और प्रेसिडेंट आईओटी इंडिया डॉ. ऋषि भटनागर, राजीव अग्रवाल, दीपक गर्ग और टाटा पावर के चीफ एचआर प्रवीण अग्रवाल के अलावा एकेडमिक और इंडस्ट्री के दिग्गज भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय मेगा उत्सव के दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों का पसंदीदा कार्यक्रम फैशन शो रहा, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए मॉडल्स ने रैंप वॉक किया। कार्यक्रम के दौरान क्वीइंस ऑफ दिल्ली ने अपना ब्यूटी पेजेंट अवार्ड्स और ट्रॉफीज़ भी लॉन्च किया। वहीं मशहूर पंजाबी सिंगर राहुल मिश्रा और एमटी सिंह ने अपने गायकी से सबका मन मोह लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…