" data-ad-slot="">

इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट की 21वीं वार्षिक आम सभा की हुई बैठक, रखा गया वित्तीय लेखा-जोखा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड ने अपनी 21वीं वार्षिक आम बैठक गुरुवार,29 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की. इस बैठक में इंडिया एक्पोजीशन मार्ट के अध्यक्ष राकेश शर्मा (पूर्णकालिक निदेशक),लेखा परीक्षा समित के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, अन्य निदेशकों, केएमपी और कंपनी के सदस्यों की गरीमामयी उपस्थिति रही। वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता  राकेश शर्मा ने  की और वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी की घटनाओं और उपलब्धियों का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने इस अवधि में कंपनी की प्रमुख उपलब्धियों से भी सभा को परिचित कराया। उन्होंने सब्सिडिरी कंपनी की प्रगति के बारे में सदस्यों और अन्य उपस्थित लोगों को भी जानकारी दी। मतदान परिणामों और जांचकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर, शर्मा ने घोषणा किया कि आईईएमएल ने अपनी वार्षिक आम बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के लेखा ऑडिटेड स्टैंडअलोन वित्तीय विवरण और समेकित वित्तीय विवरण और निदेशक और लेखा परीक्षक बोर्ड की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपनी घोषणा को विस्तार देते हुए बताया कि दीप चंद्र को इसके निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से चुना गया और बाबू लाल दोसी को बोर्ड में दूसरे कार्यकाल के लिए कंपनी के ग़ैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। उन्होंने यही भी घोषणा किया कि  मुकेश कुमार गुप्ता को आईईएमएल के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष  ने इस कार्यवाही के बाद केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, के साथ ही आईईएमएल के सदस्यों, निदेशक मंडल, और टीम आईईएमएल का उनके निरंतर योगदान और समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

आईईएमएल के बारे में-

इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड की पहचान भारत के एक अग्रणी आयोजन स्थल और आयोजन स्थल के प्रदाता के रूप में है जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी, इसे अंतरराष्ट्रीय बिजनेस टू बिजनेस मेलों, कॉन्फ्रेंस, प्रॉडक्ट लॉन्च और प्रचार कार्यक्रमों की मेजबानी का 15 से अधिक वर्षों का असाधारण अनुभव है और यह अंतरराष्ट्रीय बिजनेस-टू-बिजनेस  तकनीक आधारित, सर्वोच्च सुविधाएं और सुरक्षा मानकों की पेशकश करता है। आईईएमएल भारत की शीर्ष चार सबसे बड़े एकीकृत प्रदर्शनियों और सम्मेलनों के आयोजन स्थलों में से है और यह ग्रेटर नोएडा में स्थित है, यह भारत का एक प्रमुख एमआईसीई- माइस गंतव्य भी है। इसके अतिरिक्त यह कंपनी सक्रिय रूप से सम्मेलनों, सेमिनारों, बैठकों, रैंप शो और गाला नाइट्स के प्रबंधन और आयोजन में संलग्न है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>