" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) का स्थापना दिवस एवं कॉन्क्लेव आयोजित, उद्यमियों ने “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” का लिया संकल्प

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (आईबीए) का  स्थापना दिवस समारोह एवं आईबीए इंडस्ट्री कानक्लेव का आयोजन गोल्डन ड्रीम, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त राजेंद्र कुमार गौतम, अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह, एसीपी हेमंत उपाध्याय, एसीपी राजीव गुप्ता, उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  प्रदीप चौबे एवं उनकी टीम,  एमएसएमई दिल्ली के निदेशक डॉ. आर.के. भारती, सहायक निदेशक सुनील कुमार, लायड कॉलेज के डीन डॉ. एस.पी. द्विवेदी, जीएल बजाज कॉलेज से डॉ. पुनेंद्र शेखर पांडेय एवं डॉ. महावीर सिंह,  एनपीसीएल ,यूपीएसआईडीए एवं एसजीएसटी विभाग से संजय कुशवाहा व अन्य अधिकारीगण, ग्रेटर नॉएडा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग एवं वरिष्ठ समाजसेवी जी पी गोस्वामी, गौतम बुद्ध नगर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह,शारदा यूनिवर्सिटी से अमित सहगल, जीएनआईडीए के ओएसडी नवीन कुमार सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सहित शासन प्रशाशन के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट स्थिति एवं गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन के साथ की गई इस अवसर पर NGO डांस आउट ऑफ पावर्टी के बच्चों ने गणेश वंदना एवं वंदे मातरम गीत पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा का प्रेरक संबोधन-

सम्बोधन  में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उद्यमिता को जुनून, परिश्रम और संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने अपने प्रारंभिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास मेज-कुर्सी या स्कूटर खरीदने तक के संसाधन नहीं थे, लेकिन बड़ा करने का संकल्प था। मात्र 600 रुपये की पूंजी से प्रारंभ हुआ उनका सफर आज कैलाश हॉस्पिटल समूह के 11 अस्पतालों तक पहुँच चुका है, जहाँ लगभग 9,000 लोग कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसाय की असली ताकत ग्राहक संतुष्टि, गुणवत्ता और विश्वास में निहित है। यदि नीयत साफ और सेवा ईमानदार हो तो सफलता स्वतः मार्ग बना लेती है। उन्होंने उद्यमियों से “देने की भावना” अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो रोजगार सृजित करते हैं, वही राष्ट्र निर्माण के वास्तविक भागीदार हैं।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने उद्योग और पुलिस के मध्य समन्वय को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग 24 घंटे उद्योगों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। औद्योगिक सुरक्षा, आगजनी या अन्य आपात स्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आगामी महाशिवरात्रि, रमज़ान और होली जैसे पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु उन्होंने उद्योग संगठनों एवं आरडब्ल्यूए से सहयोग की अपील की।

IBA के अध्यक्ष  अमित उपाध्याय ने कहा कि Industrial Business Association केवल एक संगठन नहीं, बल्कि “The Voice of Industry” है। संस्था का उद्देश्य MSME एवं लघु उद्योगों को सशक्त मंच प्रदान करना, नई तकनीकों को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन में योगदान देना तथा उद्योग और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि IBA निरंतर विस्तार कर रहा है और बड़ी संख्या में उद्यमी संस्था से जुड़ रहे हैं। संगठन का लक्ष्य गौतम बुद्ध नगर को देश का सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक मॉडल बनाना है। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं, MSME उद्यमियों एवं IBA टीम का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।

आईबीए के महासचिव  सुनील दत्त  और उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने सभी आगंतुक व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और उद्यमियों के हित की बात की।

इस अवसर पर IBA द्वारा गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन यातायात , उनकी टीम तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री प्रदीप चौबे एवं उनकी टीम को जिले के उद्यमियों और जनमानस के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का तिलक-चंदन, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में MSME उद्यमियों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। विशेष आकर्षण के रूप में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने LED स्क्रीन पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का भी आनंद लिया। भारत की जीत के बाद सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नृत्य करते हुए खुशी का इजहार किया। यह दृश्य आयोजन की सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना।

महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन

समारोह के दौरान उद्योग सुरक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा, MSME प्रोत्साहन, निवेश विस्तार एवं प्रशासनिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। IBA ने संकल्प लिया कि वह उद्योग एवं प्रशासन के मध्य संवाद को और अधिक सशक्त करेगा तथा गौतम बुद्ध नगर को देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

अंत में, IBA परिवार ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, मीडिया बंधुओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक प्रण दोहराया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>