" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आर्मी इइंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में सातवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इइंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सातवें “ व्यवसाय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा में उभरते रुझान व उद्योग की नई क्रांति 5.0” विषय पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन में वर्तमान समकालीन परिदृश्य में व्यवसाय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के विषय पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन  के साथ हुई।एयर कमोडोर (डॉ.) जेके साहू, निदेशक-एआईएमटी ने अथितियों का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, वीएसएम, जीओसी, नई दिल्ली क्षेत्र, ने कहा कि व्यवसायों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है एवम युवाओं को बाजार में हो रहे परस्पर बदलाव के साथ चलने की आवश्कता है।

डॉ.श्वेता आनंद, डीन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने युवाओं को देश का भविष्य सुरक्षित करने का गुरुमंत्र दिया एवम साइबर अपराध के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराया। डा.हरिवंश चतुर्वेदी,सीइए,बिरला कला और संस्कृति एकेडमी ने निरंतर बढ़ती कौशल वृद्धि पर अपने सुझाव दिए। राजेश त्रिपाठी,सीईओ, केनबॉक्स टेक्नोलॉजी ने दैनिक जीवन में हो रही साइबर घटनाओं की जानकारी विद्यार्थियों से साझा किया। सार्थक सेंगर ,एसीपी, गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश,ने इस बात पर ज़ोर दिया की हर छात्र को अपने ज्ञान का दायरा व्यापक और विशिष्ट रखना चाहिए। मेजर जनरल सुमित मेहता, वीएसएम,दिल्ली क्षेत्र,चेयरमैन एआईएमटी, माइकल राडा, मानव और उद्योग 5.0 फाउंडर, चेक रिपब्लिक ने युवाओं को मोबाइल पर बढ़ती निर्भरता से अवगत कराया। (प्रो) डा. तरुणा गौतम, वीसी , आई आई एल एम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, डा. सुधीर गौर ,खंड शिक्षा अधिकारी, वीएसइआरवी, इंफोसिस्टम ने समापन सत्र में अपने बहुमूल्य दृष्टिकोण साझा किए। सम्मलेन में कॉरपोरेट और शिक्षा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों जैसे  आशीष पटेल, डीआई मैरीलैंड विश्वविद्यालय,  कर्नल विवेक शर्मा, आर्मी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, श्री शुभम गौतम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ,श्री राम बदन सिंह,डीसीपी, ग्रेटर नोएडा, ने अपने विचार साझा किये। सम्मलेन में देश भर से  शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने अपने शोध प्रस्तुत किए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>