" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की इस्कान मंदिर कर रहा है तैयारी, अल्फा-दो लेबर चौक पर होगा आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-इस्कान मंदिर ग्रेनो की तरफ से बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन इस्कान मंदिर ग्रेटर नोएडा की तरफ से सेक्टर अल्फा-दो लेबर चौक पर किया जा रहा है। श्रीमान अतुल कृष्ण दास, अध्यक्ष इस्कान ने बताया कि समाज में शांति का संदेश देने के लिए भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के साथ एक और स्वतंत्रता को जरुरी बताया कि लोग अपनी बुरी आदतों से मुक्ति पाएं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए एक बहुत बड़ा पंडाल वर्षा की संभावना को देखते हुए, नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हजारों लोगों के शामिल होने की सम्भावना है। 18 से 20 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, प्रवचन, नाट्य लीला का समावेश है।इस उत्सव का विशेष आकर्षण है श्री कृष्ण भगवान का अभिषेक एवं परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज द्वारा विशेष कृष्ण कथा। सभी दर्शनार्थियों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है।

18 अगस्त को शाम 6 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा, जिसमें भजन कीर्तन, कृष्ण कथा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, 19 अगस्त को जो जन्माष्टमी का दिवस है, पूरे दिन दर्शन व कीर्तन होंगे, संध्या को अभिषेक, और ठीक रात को 12 बजे महा आरती होगी, तत्पश्चात सभी के लिए भंडारा प्रसाद होगा। 20 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य कृष्ण कृपा मूर्ति ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव (जन्म) दिवस मनाया जाएगा। उस दिन भी अभिषेक, कथा, व भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस दिवस पर श्रील प्रभुपाद को, जो विश्व के लिए भारत के आध्यात्मिक राजदूत माने जाते हैं, अपनी श्रद्धांजलि और आदर अर्पण करने के लिए हजारों की संख्या में नगर वासियों के आने की आशा है। नगर वासियों से यह एक विशेष प्रार्थना है कि वे इस अवसर का लाभ लें व इस उत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद व भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करें। इस अवसर पर श्रीमान  स्वरूप आनन्द दास भी  प्रेस वार्ता में उपस्थित  रहे, उन्होंने ग्रेटर नोएडा वासियों से श्रीकृष्णजन्मोत्सव में शामिल होने की अपील किया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

7 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

7 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

8 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

9 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

9 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>