" data-ad-slot="">

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में माँ भगवती की चौकी का भव्य आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में परम्परानुसार माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। आई.टी.एस. द-एजूकेशन ग्रुप के प्रत्येक परिसर में ’माता की चौकी’ के आयोजन की परम्परा 1995 से चली आ रही है व इसका निर्वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज में 2005 से किया जा रहा है। आई.टी.एस. की परम्परा है कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरंभ में माता का आशीर्वाद लेने के लिए माता की चौकी का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर माँ दुर्गा के भव्य पंडाल में माँ वैष्णों के साथ श्री गणेश जी, शिवजी, श्री राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की अदभुत एवं मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। चौकी का शुभारंभ आई.टी.एस. ’’द-एजूकेशन ग्रप’’ के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. द-एजूकेशन ग्रप, सोहेल चड्ढा व अर्पित चड्ढा, सेकेट्री बी.के. अरोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सुरेन्द्र सूद, निदेशक, डॉ. मयंक गर्ग, संस्थान के डीन अकादमिक, डीन स्टूडेन्ट वैलफेयर डॉ. संजय यादव एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा माता के पूजन एवं आराधना से हुआ।

इस अवसर पर पूरा आई.टी.एस. ग्रेटर नोएडा परिसर भजन एवं जय माता दी के नारो से गूंज उठा। इस के साथ ही सभी भक्तों ने एक सुर में माता के प्रचलित भजन चलो बुलावा आया है, पौड़ी-पौड़ी चढ़ता जा को गाया एवं माँ की भक्ति में सराबोर हो गये। माता की चौकी में सभी आई.टी.एस. के विद्यार्थियों, नवागन्तुक विद्यार्थियों के माता-पिता एवं ग्रेटर नोएडा के गणमान्य व्यक्ति सपरिवार आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने माता वैष्णो देवी से उज्ज्वल भविष्य के लिए पूजार्चना कर आशिर्वाद लिया। विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकगण ने भी माँ के चरणों में नमन करते हुए अपने एवं अपने संतान की सबुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम के अन्त में आई.टी.एस. परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगुंतक एवं अतिथियों के साथ माँ की आरती में हिस्सा लिया एवं आशीर्वाद स्वरूप माता का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन संस्था के सभी शिक्षकों, विद्यार्थी, स्टाफ एवं आगुन्तकों के प्रसाद गृहण के साथ हुआ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>