– बसंत पंचमी के अवसर पर रजत सिंहासन पर निकली सवारी, सैकड़ो की संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी हुए शामिल
महाकुम्भ नगर/प्रयागराज, 3 फरवरी। बसंत पंचमी के अवसर सेक्टर 17 स्थित शक्तिधाम आश्रम से सोमवार को अपने पूर्ण वैभव और दिव्यता के साथ जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का रथ आठ विदेशी महामंडलेश्वर और 150 से अधिक विभिन्न देशों से आए हुए श्रद्धालुओं सहित गाजे-बाजे के साथ निकला और अमृत स्नान किया। इस अवसर जगद्गुरु सांई मां लक्ष्मी देवी जी के रथ और रजत सिंहासन को फूलों की लड़ियों से सजाया गया था। अमृत स्नान में जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी जी के साथ के साथ 8 विदेशी मूल के महामंडलेश्वर एवं इजरायल और अमेरिका- फ्रांस, कनाडा, जर्मनी स्वीटजरलैंड आदि देशों से आए हुए श्रद्धालु अमृत स्नान में शामिल हुए। इस अवसर पर जगद्गुरु सांई मां ने अमृत स्नान के अनुभव को अद्भुत बताया और उन्होंने कहा की हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं जिसने हमें इस महान अवसर का साक्षी बनाया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…