जन औषधि केन्द्र पर अब आयुष दवाईयां होगी उपलब्ध
ग्रेटर नोएडा। जन औषधि केंद्र, नॉलेज पार्क, निकट कैलाश अस्पताल ,ग्रेटर नोएडा पर तीसरा जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित संचालाकों व लाभार्थियों ने टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश सुना। जन औषधि दिवस के अवसर पर मोदी ने 7500 सौ वें जन औषधि केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब जन औषधि केंद्रों पर अतिशीघ्र ही 75 से अधिक आयुष दवाईया भी उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक तेजपाल नागर ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और सरकार की इस अति कल्याणकारी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र पर दवाइयां खरीद रहे लाभार्थियो से बाते की और कहा कि मोदी का सबको सस्ती और अच्छी दवाई का सपना साकार हो रहा है। जन औषधि केंद्र पर ऐछर गांव से जेनेरिक दवाई खरीदने आई रुखसाना ने बताया मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उसके पति की कैंसर की 10,000 रुपये प्रति माह की दवाई से इलाज कराना बड़ा ही मुश्किल था, लेकिन अब जन औषधि केंद्र से मात्र 3200 रुपये में ही पूरे महीने की दवाई मिल जाती है। अंत में केंद्र संचालक डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों को स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक विशाल आदि उपस्थित रहे।
–
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…