ग्रेटर नोएडा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा की तरफ से स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे अंसल प्लाजा, परी चौक से हुई, जहां से भगवत शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। यह रैली परी चौक होते हुए कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा तक पहुंची। रैली में लगभग 200 छात्र-छात्राएं, व संकाय सदस्य एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक नारों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। परिचौक पर छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। तदोपरांत रैली कैलाश हॉस्पिटल पहुँची जहाँ कैलाश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट द्वारा रैली का स्वागत किया गया।
कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।” प्रबंधक बी.के. शर्मा ने कहा कि “युवा पीढ़ी के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना अत्यंत सराहनीय पहल है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी।” डॉ. सुशील शर्मा ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नियमित जांच और स्वस्थ आदतें अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।” कैलाश हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर राज शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य का। हमें तनाव मुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए।” कैलाश हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि “इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं और लोगों को जागरूक बनाते हैं।” कार्यक्रम का समापन कैलाश हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस सफल आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…