" data-ad-slot="">

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का सफल आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में हाथों की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल एवं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे नाटक प्रस्तुति एवं भाषण के माध्यम से सही हाथ धोने की तकनीक और संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने अपने संबोधन में  कहा कि “हाथों की स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ हाथ हमें अनेक बीमारियों से बचाते हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इस आदत को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। बीपीटी विद्यार्थियों ने समाज से अपील करते हुए कहा कि “सही तरीके से और नियमित रूप से हाथ धोना सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है, जिससे हम संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। विशेषकर भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर से आने पर हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनाएं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।” कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने हाथ स्वच्छता को अपनाने एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>