ग्रेटर नोएडा। विश्व ह्रदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने “चलता रहे मेरा दिल” के नाम से साइक्लोथॉन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। साइक्लोत्थान में 500 से अधिक साइकिल चालक यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नॉएडा पर सुबह एकत्रित हुए और अस्पताल परिसर से साइक्लोथॉन कार्यक्रम की शुरुआत की। साइक्लोथॉन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (आईपीएस), और सम्मानित अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस लव कुमार (आईपीएस), शामिल हुए।
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी, डायरेक्टर यथार्थ त्यागी, व ग्रुप सीईओ अमित सिंह कि भव्य उपस्तिथि में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर साइकिल रैली में भाग भी लिया। गतिहीन, तनावग्रस्त और खराब जीवनशैली के साथ, हृदय संबंधी बीमारियां न सिर्फ उम्रदराज़ आबादी के बीच एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। भारत में बढ़ती मृत्युदर में हृदय रोग का एक प्रमुख योगदान है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति 4 मौतों में से एक का कारण हृदय रोग पाया जाता है, जो न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि इसपे जल्द से जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने विश्व हृदय दिवस पर साइकिलिंग कर संदेश दिया “अगर आप नियमित रूप से साइकिल चलाएंगे तो कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में आपको मदद मिलेगी, आपकी फिटनेस बेहतर होगी और शहर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी ने कहा कि “आज विश्व ह्रदय दिवस पर ‘चलता रहे मेरा दिल- साइक्लोथॉन’ का एकमात्र उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना है। साइकिल चलाना शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने के सर्वोत्तम और आसान तरीकों में से एक है। हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चलाने से आपके दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। साइक्लोथॉन कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य वार्ता हुई, जिसमे डॉ. पंकज रंजन-कंसलटेंट कार्डियोलॉजी, डॉ. दीपांकर वत्स-कंसलटेंट कार्डियोलॉजी, डॉ. अखिल रुस्तगी-कंसलटेंट सीटीवीएस, डॉ. अजीत सिंह-कंसलटेंट कार्डियोलॉजी, और डॉ. कृष्ण यादव- कंसलटेंट कार्डियोलॉजी ने प्रतिभागियों को स्वस्थ ह्रदय के लिए जीवनशैली के बारे में जागरूक किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…