ग्रेटर नोएडा। किसान एकता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया की मंगलवार को किसान एकता संघ की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण में हुई, जिसमें प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, एसीईओ रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी सदानंद, ओएसडी मेहराम सिंह, जीएम प्रोजेक्ट के.के. सिंह तहसीलदार जीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि प्राधिकरण के सीईओ से अतिरिक्त मुआवजे सहित सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें अतिरिक्त मुआवजा के संबंध में उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में किसानों का मजबूती से पक्ष रखा जा रहा है, जल्द कोर्ट से फैसला होने की उम्मीद है। 7 प्रतिशत आबादी के भूखंड 2001 से जनपद गौतम बुध नगर के जिन मूल किसानों की भूमि यमुना प्राधिकरण ने अधिकृत की है, उन सभी किसानों को 7 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाएगा। लीज बैक वाले सभी प्रकरण को गांव-गांव सर्वे कराकर निस्तारण किया जा रहा है।
मूल प्रति कर और एसआईटी के संबंध में जिलाधिकारी से मीटिंग प्रस्तावित की गई है। 33 साला का लाभ देने के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। इंटरचेंज से संबंधित किसानों का मामला जिला कोर्ट में लंबित है प्राधिकरण की बाईपास रोड से बिजली घर को जोड़ने वाली रोड को जल्द बनवाया जाएगा और दनकौर खेड़ा देवत बाईपास सडक कि जल्द मरम्मत की जाएगी। प्राधिकरण के अंतर्गत सभी गांवों को स्मार्ट स्मार्ट विलेज के तहत डिवेलप किया जाएगा।
किसान एकता संघ की लाइब्रेरी की मांग को भी उन्होंने पहले चरण में 4 गांवो में जगनपुर रीलका सलारपुर मूंजखेड़ा लाइब्रेरी बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। पेपर पर ड्राइंग बना दिया गया है जल्द गांवो में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ग्राम विकास से संबंधित निर्माण कार्य कई गांवों में पहले चरण मे निर्माण कार्य चल रहा है। इस मौके पर सोरन प्रधान विकास प्रधान ब्रजेश भाटी, सतीश करनासी, बेगराज नागर, कृष्ण नागर, बिक्रम नागर, बल्ले नागर मेहरबान आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…