" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

यमुना प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में भू माफियाओं ने बना दिए गढ्ढे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी चोरी कर कमाई करना कोई नई बात नहीं है लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस कारोबार ने और गति पकड़ी है। अधिसूचित भूमि पर रातों-रात बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खनन का खेल बेखौफ जारी रहता है। हाल ही में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भी यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में अधिग्रहण की गई भूमि से मिट्टी चोरी करने का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया से सामने आए एक वीडियो में 10 से 12 फिट गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है उक्त दृश्य यीडा के प्रस्तावित सेक्टर 20 के समीप का है। जहां रात के 9 बजते ही मिट्टी खनन माफियाओं के खेल शुरू हो जाता है ओर सुबह तक बेरोकटोक जारी रहता है। आश्चर्यजनक बात यह है कि स्थानीय प्रशासन की तो छोड़ो प्राधिकरण अधिकारियों का भी इधर कोई ध्यान नहीं है या फिर सबकुछ जानते हुए भी वह अंजान बने हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो पूर्व में प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन फिर भी अधिसूचित से मिट्टी चोरी का धड़ल्ले से जारी कारोबार आधकारिक कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। सूत्र बताते हैं कि अगर उक्त कारोबार की अगर खनन अधिकारी या किसी अन्य से शिकायत की जाए तो शिकायतकर्ता का नम्बर तुरंत खनन माफियाओं तक पहुंच जाता है। जिससे माफियाओं को प्रसाशनिक संरक्षण की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>