ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा। मंगलवार को गांवों में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, ई डब्ल्यू एस, नाली-रास्ता आदि तहसील स्तर की समस्या निस्तारण के लिए लोगों से जनसंपर्क कर समाधान का आश्वासन दिया गया। हल्का लेखपाल ममता चौधरी ने बताया कि हाल ही में पेंशन, आय-जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए शिविर आयोजित कर पात्रों से आवेदन लिए गए थे। मंगलवार को गांव उस्मानपुर, भट्टा, आछेपुर, पारसौल, चांदपुर आदि में जाकर लोगों से जनसंपर्क समस्या सुनी और तहसील स्तर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सम्बंध उपरोक्त में ग्रामीण कार्यदिवस के दौरान तहसील में तथा अन्य स्थिति में फोन पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान प्रेमपाल सिंह, मनोज भाटी, ललित तोमर, बंटी सिंह, गिरिराज सिंह, नरेन्द्र, संजय आदि मौजूद रहे।
तहसील स्तर की समस्याओं को लेखपाल ने सुना, समाधान का दिया आश्वासन






