वेदम प्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, अभिभावकों ने भी दी प्रस्तुति

Little children gave a captivating performance at the annual function of Vedam Pre School, parents also performed.

ग्रेटर नोएडा। वेदम प्रीस्कूल में वार्षिक दिवस ‘उत्सव 2025’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 150 नन्हे प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने रंगारंग नृत्य, संगीत और थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका जैन ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि “बच्चों का आत्मविश्वास तब सबसे अधिक चमकता है जब उनकी मेहनत पर उनके माता-पिता की तालियाँ मिलती हैं। स्कूल की टीम ने कई हफ्तों की मेहनत और रिहर्सल के बाद बच्चों को मंच पर प्रस्तुत किया। रंगीन वेशभूषा, आकर्षक सजावट और जोशीले माहौल ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। अभिभावकों ने भी उत्सव 2025 की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को मंच पर इतने आत्मविश्वास से देखना सुखमय रहा है।

Little children gave a captivating performance at the annual function of Vedam Pre School, parents also performed.

कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों के साथ ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति से किया गया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों को हार्दिक धन्यवाद दिया। वेदम प्रीस्कूल आगे भी इसी तरह बच्चों को सीखने, खोजने और आत्मविश्वास के साथ बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा। इस दौरान मनोरंजक डांस, स्किट और कई प्रोग्राम प्रस्तुत किए। बच्चों का उत्साह और सहजता देख कर ये कहना मुश्किल नहीं के इन्हें अपने स्कूल और टीचर्स से अभी से कितना प्यार है। ये वेदम के उत्सव का 11वां संस्करण था। कार्यक्रम का चार सौ से भी ज़्यादा दर्शाकों ने आनंद उठाया।

Spread the love