ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को पूर्व प्राथमिक स्तर के नन्हें विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। बच्चे मन के सच्चे, हैं सबकी आँख के तारे। ये वो नन्हें फूल हैं जो भगवान को लगते प्यारे। इसी तर्ज पर बच्चों का उत्साह वर्धन करने हेतु विद्यालय में एक छोटा सा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नन्हें बाल कलाकारों के द्वारा नृत्य-संगीत के समायोजन ने समा बांध दिया। बच्चों की मधुर बोली में हुए काव्य-पाठ ने सभी उपस्थित अभिभावकों का मनमोह लिया। विद्यालय की प्रधाचार्या रायना कृष्णात्रेय तथा विद्यालय प्रबंधिका कंचन कुमारी ने भी अपने आशीर्वचनों द्वारा भावी कर्णधारों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सफलता की ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…