-मेला स्थित सर्कस में 8 को शिरकत करेंगे सुप्रसिद्व कलाकार शैखचिल्ली
रबूपुरा। क्षेत्र स्थित पुरानी यमुना नदी की तलहटी में गांव भाईपुर ब्रहमनान के समीप प्राचीन शिव नानकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 7 मार्च से महाशिवरात्रि मेला शुरू होगा तथा विभिन्न तीर्थस्थलों से जल लेकर आने वाले काबडिया एवं अन्य भक्त 11 मार्च को जलाभिषेक करेंगे। उधर मेला तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी निरन्तर कमैटी व ग्रामीणों से बैठक कर सहयोग की अपील कर रहें हैं तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का आश्वासन दिया गया है। कमैटी प्रबंधन के मुताबिक मेला में सर्कस, झूला, रागनी, नाटक, कुश्ती दंगल आदि ले में जोर अजमाइश करते हैं तथा विजयी पहलवानों को उचित ईनाम कमैटी द्वारा का भी आयोजन किया जाता है। कुश्ती दंगल में विभिन्न शहरों से नामचीन पहलवान मुकाबदिया जाता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि प्रशासन व कमैटी द्वारा सुरक्षा चाकचैबंद रहती है तथा दूर दराज से आगुन्तकों के लिए ठहरने, खाने आदि की उचित व्यवस्था की जाती है। शैखचिल्ली मेला में करेंगे शिरकतः- बताया जाता है कि यूं तो लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के संसाधन मुहैया रहते हैं लेकिन इस बार मेला परिसर में आयोजित सर्कस में 8 मार्च को सुप्रसिद्ध कलाकार शैखचिल्ली अपने अन्य साथियों के साथ शिरकत करते हुए लोगों का मनमोहक मनोरंजन करेंगें। गौरतलब है कि पुरानी यमुना नदी तलहटी में विराजमान शिव मंदिर दशकों पुराना है तथा लोगों की बेहद आस्था का प्रतीक है। आस-पास के क्षेत्र एवं दूर-दराज निवासी हजारों शिवभक्त हरिद्वार, गौमुख, अनूपशहर आदि स्थानों से काबड़ में जल लेकर आते हैं और जलाभिषेक करते हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…