" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महाशिवरात्रि मेले में कोविड व सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गत वर्षों की भांति इस बार भी भाईपुर ब्राह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के चलते सोमवार को एडीसीपी विशाल पांडे व एसीपी शरद चंद शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए कमैटी व ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वार्ता करते हुए तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्था एवं कोविड 19 के दिशा निर्देश पालन के सम्बंध में सुझाव लिए तथा कमैटी एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई मेला सम्बन्धी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एडीसीपी ने कहा कि मेला में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सदा वर्दी में पुलिसकर्मी व महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा तथा किसी भी प्रकार माहौल खराब करने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कमैटी व ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि प्रबन्धन की तरफ़ से भी पूरी व्यवस्था की जाती है तथा काबड़ियों के ठहरने, स्नान, भोजन आदि का प्रबंध रहता है और लोगो के मनोरंजन के लिए मेला में सर्कस, नाट्य मंच, रागनी, कुश्ती आदि का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान रामकिशन मुखिया, जसवंत शर्मा, चमन सिंह, ओमवीर, सुंदर, नरेंद्र प्रधान, अशोक, आसू आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>