" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में छात्रों को मानव संसाधन के नए स्वरुपों व रणनीति से कराया अवगत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलमय कॉलेज में आई क्यू एसी विभाग द्वारा वेबिनार मानव संसाधन सेमिनार का समायोजन किया गया। सेमिनार का प्रारंभ संस्था के चेयरमैन अतुल मंगल ने किया। डॉ. सीमा सिंह ने चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन आयुष मंगल, निदेषक अरूण राणा, डीन डॉ. मीनाक्षी शर्मा, मुख्य वक्ता विभास मंडल, हेड एचआर इफको किसान संचार लि., लेफ्टिनेन्ट कर्नल दिनेश कपूर पूर्व प्रमुख आईआर- प्रशासन का स्वागत करते हुये सेमिनार आरंभ किया। कर्नल दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि संगठन में मानव संसाधन की विशिष्ट उपयोगिता कैसे एक संगठन के लिये उसकी सम्पत्ति है और अपने कुशल संसाधनों को संगठन में रोकने पर पुरजोर प्रयास किया जाना चाहिये। विभास मंडल ने छात्रों को सुनहरा भविष्य बताते हुये मानव संसाधन तकनीक को व्यापार जगत से संयोजित करते हुये बताया कि मानव संसाधन ऐप तकनीक को समन्वय ही संगठन को भविष्य में निर्धारित उद्देश्य की प्राप्ति करायेगा। डा. श्रुति श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने छात्रों को एचआर के नये स्वरूपों जैसे एचआर एवं एस्ट्रैटजिक एचआरएम के विषय में अवगत कराया। संस्थान के निदेशक अरूण राणा ने कम्पनी में चयन हेतु साक्षात्कर की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये छात्रों के अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक विचारों को परिवहन में लाने की सलाह दी। डॉ. भरत गहलोत ने विभास मंडल का समर्थन करते हुये छात्रों का उत्साह बढ़ाया। डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुये सेमिनार का समापन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>