ग्रेटर नोएडा। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जनहित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड इनफार्मेशन नॉलेज पार्क-1 ग्रेटर नोएडा के परिसर में बीए,बीएससी, बी.कॉम.,बी.बी.ए., बीसीए, डीएलएड एवं बीएड कोर्सों के लिए समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉक्टर अनुराग सिंह बघेल, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ आईसीटी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने समारोह में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समारोह में उपस्थित जनहित इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड इंफॉर्मेशन ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक नरेंद्र सिंह चौधरी, कविंदर सिंह चौधरी व नकुल वीरवाल एवं कॉलेज डायरेक्टर डॉ. अलका कटारिया ने मुख्य अतिथि को सॉल व बुके देकर उनका स्वागत किया। मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित की सभी विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताएं। सभी कोर्सों से विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, अन्य प्रस्तुति का आयोजन किया व सेंटा बनकर सभी को गिफ्ट प्रदान किए। डॉ. दीप्ति दुबे, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, संयोगिता यादव, मसूदा जिया, विजय कुमारी, प्रतिभा शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रियंका सिंह, प्रियंका त्यागी, निशा गोला, कृष्ण कुमार , प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, नीलम शर्मा, प्रीति, चंदन कुमार, हेमंत कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रोहित सिंह, बबीता, ममता, सरस्वती, तुषार, डेनिस और सभी कोर्सों के विद्यार्थी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…