मानव अधिकार मिशन का मनाया गया 11 वां स्थापना दिवस


ग्रेटर नोएडा। मानव अधिकार मिशन का 11वां स्थापना दिवस गौतमबुद्ध नगर की टीम द्वारा महर्षि युनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश गुलिया, निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा भाजपा ने मानव अधिकार मिशन के 11वां स्थापना दिवस की बधाई दी और मानव अधिकार के बारे में बताया। सबा खान, अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर ने सबका शुक्रिया अदा किया और सबको स्थापना दिवस की बधाई दी। एनजीओ की अध्यक्षया सबा खान का एवं उनकी समिति के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। इस मौके पर उपस्थित लोगों को मानव अधिकार हमारे जीवन का कितना बड़ा अधिकार है इस बारे में जानकारी दी मानव अधिकार आयोग का 12 अक्टूबर 1993 में गठन किया गया मानव अधिकारों के द्वारा इंसान को अपने शिक्षा का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार धर्म का अधिकार इत्यादि चीजों के बारे में आजादी मिलती है कभी-कभी कुछ गरीब लोगों को कुछ अमीर लोगों द्वारा किसी भी बात पर उत्पीड़न किया जाता है लेकिन उन गरीब लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती। इसी प्रकार कई बार महिलाओं के साथ भी उत्पीड़न किया जाता है तो उनको मानव अधिकार मिशन संस्था द्वारा जागृत किया जाता है।

रतीश गुप्ता, निदेशक कॉर्पोरेट मामले, महर्षि युनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने सबको टोकन ऑफ लव के रूप में मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शोभा शर्मा, शरद कुमार, सुनील शर्मा, पीयूष शाहू, उज्जवल कौशिक, पुनीत शर्मा, प्रियंका शर्मा, पाखी और गौतमबुद्धनगर की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love