" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आईटीएस द एजुकेशन में  बीडीएस व एमडीएस बैच के आशीर्वाद के लिए माता की चौकी का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस द एजुकेशन प्रत्येक वर्ष नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर ‘माता की चौकी का आयोजन करता है, ताकि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सत्र का मंगलमय प्रारंभ किया जा सके। इसी क्रम में 20वीं बी.डी.एस. तथा 14वीं बैच एम.डी.एस. के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से ‘माता की चौकी’ का आयोजन संस्थान में किया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान में स्थित विवेकानंद हॉल में मां दुर्गा, सरस्वती के साथ-साथ भगवान श्री राम, श्री कृष्णा, हनुमान जी, शिव जी, पार्वती के साथ-साथ श्री गणेश जी की मूर्ति से पंडाल को सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जिसमें आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्‌ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्‌ढा, श्रुति चड्‌ढा, सचिव बी.के. अरोरा, निदेशक पब्लिक रिलेशन सुरेन्द्र सूद, संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोरा, संस्थान के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने अपने पूरे परिवार के साथ माता की चौकी में भाग लिया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसिद्ध बंटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा माता की चौकी में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। भजन मंडली ने मां दुर्गा के विविध स्वरूपों का गुणगान करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर संगीत, मधुर स्वर और श्रद्धा से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० सचित आनंद अरोरा ने कहा कि नए शैवाणिक सत्र की शुरूआत मां दुर्गा के आशीर्वाद से करना हमारे संस्थान की एक गौरवशाली परंपरा है। गां शक्ति, साहस और ज्ञान की प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा, चुनौतियों का सामना करने का साहस और सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। कार्यक्रम के अंत में आई०टी०एस परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगंतुक मेहमानों के साथ-साथ माता रानी की आरती में भाग लिया तथा आशीर्वाद स्वरूप गाता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता ने अपराहन प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>