युवक की मौत के बाद आनन फानन में किया अंतिम संस्कार, पुलिस कर रही हैं जांच

युवक की मौत के बाद आनन फानन में किया अंतिम संस्कार, पुलिस कर रही हैं जांच

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त बीती रात एक युवक की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिनजों ने आनन-फानन में बगैर पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हत्या किये जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया तथा भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। वहीं एक तरफ पुलिस मामले को आत्महत्या का बताते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है तो वहीं सूत्रों का दावा है कि पुलिस चिता से कुछ अवशेष भी लेकर आई है। जानकारी अनुसार बुद्धवार रात गांव फलैदा निवासी राष्ट्रवादी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष करन के भाई प्रताप की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बगैर किसी को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है इसी दौरान किसी ने पुलिस को मृतक की हत्या किये जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला आत्महत्या का बताया जा रहा ह्रै। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी व परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदि था तथा पारवारिक क्लेश के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत मिलती है तो जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। उधर सूत्रों का कहना है कि घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं है। रात के समय भारी पुलिस फोर्स फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थी तथा चिता से कुछ अवशेष भी जांच के लिए लेकर गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed