नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय देश के टॉप 25 जनसंचार संस्थानों में शामिल हो गया है। इंडिया टुडे द्वारा देश भर के जनसंचार संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं विभागों की रैंकिंग की गई थी जिसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय के मीडिया स्कूल को इंडिया टुडे ने वर्ष 2021 में टॉप 25 की लिस्ट में शामिल किया है। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में यह मीडिया विभाग चौथे नंबर पर है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति बजाज ने इस रैंकिंग पर खुशी जताते हुये कहा कि अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयास का ही यह परिणाम है कि हम पूरे भारत में टॉप 25 और यूपी में चौथे नंबर आये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह नैक की दिशा में विश्वविद्यालय के लिये प्रेरक होगा। वहीं मीडिया स्कूल के डीन प्रो ए राम पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति के नेतृत्व में हम न्यू एजुकेशन पॉलिसी को पहले ही लागू कर चुके हैं और ऑउट कम बेस्ड एडुकेशन पर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की गिनती देश के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में होगी। इस वर्ष जारी सर्वश्रेष्ठ मीडिया संस्थाओं की रैंकिंग की सूची में विश्वविद्यालय टॉप 25 में आ गया है। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने इस उपलब्धि के लिये मीडिया स्कूल को बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…