" data-ad-slot="">

मार्डन मीडिया एवं कम्यूनिकेशन तकनीकी पर विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मार्डन मीडिया एवं कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी पर आधारित विषयों पर सभी प्रतिभागियों ने अपना रिसर्च पेपर सत्र अध्यक्ष प्रो. (डॉ) दुर्गेश त्रिपाठी, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के समक्ष साझा किया। प्रो. (डॉ) दुर्गेश त्रिपाठी ने गंभीरता से सभी प्रतिभागियों को सुन कर अपने सुझाव से सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शित किया। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेश्नल कांफ्रेंस के दूसरे दिन की शुरूवात प्रो.(डॉ.) भावना अग्रवाल, निदेशक केसीसी इंस्टिटयूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन ने अतिथियों का स्वागत करके किया और कार्यक्रम में मौजूद सभी को कांफ्रेंस के विषय से अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर मौजूद आनंद नरसिम्हन, कार्यकारी संपादक, सीएनएन न्यूज-18, ने आर्टीफीसियल इंटेलीजेन्स पर तकनीकी समाज की र्निभरता पर अपने विचारों को व्यक्त किया।

वहीं कार्यक्रम के अन्य अतिथि प्रो. संजय द्विवेदी, महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान ने छात्रों को समझाया कि सोसियल मीडिया पर मौजूद हर विषय को जाचने के बाद ही आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे फेक न्यूज से समाज में बढ़ रही अफवाहों को रोका जा सके। डॉ. निखिल अग्रवाल, सीईओ, आईआईटी कानपुर। साथ ही प्रो.(डॉ.) मार्क देउजे, प्रोफेसर,एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय, नीदरलैंड्स ने अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करायी। जिसमें उन्होंने फेक न्यूज के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों के बीच पैनल डिस्कशन भी किया गया। पैनल डिस्कशन में डॉ. मुकेश शर्मा, डीन, एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय मुंबई, अशोक वानखेड़, वरिष्ठ पत्रकार, एबीपी न्यूज, विराज देसाई, यूरोपीय संघ, मिलन शर्मा, इंडिया टुडे में प्रमुख संवाददाता ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने अपने अनुभवों को छात्र छात्राओं के साथ साझा किया। और साथ ही छात्रों के हर प्रश्न के उत्तर देते हुए भविष्य में अच्छे पत्रकार के रूप में उभरने के लिए मार्गदर्शित भी किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>