ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज संस्थान में एआईसीटीई द्वारा प्रायोजित शॉर्ट टर्म कोर्स का आयोजन किया। इस शॉर्ट टर्म कोर्स का आयोजन संस्थान के इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस शॉर्ट टर्म कोर्स का शीर्षक है- मोरल, वैल्यूज, एटीट्यूड, बिहेवियर, साइंस(नैतिक मूल्य, मनोवृत्ति और व्यवहार विज्ञान) यह कोर्स 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जहां इसका पहला चरण 13 फरवरी को खत्म हुआ, वहीं 22 फरवरी से 27 फरवरी तक इसका दूसरा चरण हो रहा है। इस कोर्स के पहले चरण में देश के जाने-माने लोगों ने हिस्सा किया, जिसमें एसपीएम के अध्यक्ष डॉ. वी.के. उपाध्याय, पूर्व डीजीएम अनिल कुमार गोयल, डॉक्टर एनपी पाडी और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव अग्रवाल उपस्थित थे। इस शॉर्ट टर्म कोर्स का 2 चरण 13 फरवरी से चालू हुआ है। इसका शुभारंभ एनएमआईटी इलाहाबाद के निर्देशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जे राम कुमार और संस्थान के निदेशक राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया। इस चरण में देश-विदेश से आए करीब 250 प्रतिभागी उपस्थित है। इस शॉर्ट टर्म कोर्स का तीसरा चरण 8 मार्च से 13 मार्च तक रखा गया है। संस्थान के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के जीवन में मूल्यों तथा उनके एटिट्यूड को सहज तरीके से इंजीनियरिंग तथा शिक्षण कार्य में उपयोग करने हेतु किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रतिभागियों को यह सीखने का अवसर देगा कि किस तरह जीवन मूल्य का रोजमर्रा के व्यवहार में प्रयोग किया जाए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…