" data-ad-slot="">

केसीसी में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए सौ से अधिक शोध-पत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजूकेशन (KCCILHE) में शनिवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) द्वारा प्रायोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। 11 और 12 नवंबर को ‘सबका प्रयास और आत्मनिर्भर भारत’  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में देश भर के शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों के 100 से अधिक शोध-छात्रों और विद्वानों ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में जन भागीदारी बढ़ाने के तरीकों और आर्थिक-सामाजिक विकास के जरूरी उपायों पर चर्चा करना था। सेमिनार में कई गणमान्य लोगों की भी भागीदारी रही। ICSSR के फाइनेंस एडवाइजर और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर नरेश सैनी, भारतीय वायुसेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह, मेरठ कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार, गुरु गोविंद सिंह आईपी यूनिवर्सिटी के डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी और ICSSR के निदेशक (शोध) अजय गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

आयोजक KCCILHE के चेयरमैन दीपक गुप्ता और डायरेक्टर डॉ. भावना अग्रवाल ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित दो-दिवसीय सेमिनार में शोधकर्ताओं और विद्वानों ने ‘एक्शन-75’  से संबंधित नीतियों को लागू करने और उन्हें व्यावहारिक बनाने पर कई विचार और सुझाव दिए हैं। ये विचार और सुझाव सामाजिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में उन्नति के सरकारी लक्ष्यों और प्रयासों में काफी सहायक साबित हो सकते हैं। सेमिनार में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, हरियाणा, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के शोध-छात्रों ने भागीदारी दर्ज कराई। जिन उप-विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए उनमें आर्थिक और रक्षा सुधारों, कृषि बाजारों के एकीकरण, ई-मोबिलिटी, कचरा प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा विस्तार,  लघु उद्योगों के विकास, कर सुधार, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य क्षेत्र में खेल और योग का महत्व, आत्मनिर्भर भारत के लिए महिला सशक्तिकरण सहित कई अन्य विषय शामिल थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>