" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को मातृ दिवस बड़े ही उत्साह, स्नेह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ, जिसके पश्चात नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित सभी माताओं का मन मोह लिया और वातावरण भावुकता से भर गया। इसके बाद माँ और बच्चों की मनमोहक जोड़ी डांस प्रस्तुति, आकर्षक रैंप वॉक तथा रचनात्मक “अग्नि रहित पाक-कला प्रतियोगिता” गतिविधि आयोजित की गई, जिसने माँ-बच्चों के मधुर संबंधों और आपसी स्नेह को और प्रगाढ़ बनाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शालू पिल्लै ने अपने प्रेरणादायी संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन में सभी माताओं के निरंतर सहयोग, त्याग और प्रेम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब बच्चों द्वारा तैयार किया गया पर्दे के पीछे की झलकियों वाला विशेष वीडियों प्रदर्शित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समापन में आयोजित फीडबैक कॉर्नर में माताओं ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। यह आयोजन मातृत्व के निस्वार्थ प्रेम, समर्पण और स्नेह को समर्पित एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>